माँ
माँ,🤰 एक ऐसा शब्द जिसे दुनिया बड़े सम्मान के साथ पुकारती है। माँ वो है जो इंसान को एक नया जीवन देती है, माँ वो है जो अपने बच्चों को स्नेह, दुलार और हद से ज्यादा प्यार करती है। पर जब वही माँ अपने बच्चों से जान बूझ कर होने वाली गलतियों पर भी ढाल बन कर खड़ी होती है, उन्हें दुनिया से बचाती है, तो वो उस वक़्त अपने दिए हुए संस्कारो की आहुति दे रही होती है। प्यार और मोह के दल दल में फंस के वो भविष्य में आने वाली एक ऐसी भयावह विपत्ति को जन्म दे रही होती है, जिसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता। ✍️ Durgesh Verma